Did you ever fall in love?
But new she didn’t care.
Did you ever feel like crying?
But knew it would get you nowhere.

Did you ever look into her eyes?
And say a little prayer?
Did you ever look into her heart?
And wish that you were there.

Did you ever watch her dancing
With the lights turned way down low?
Did you ever whisper God I love her so,
But could never let her know?

So my friend don’t fall in love,
No matter what you do,
Just look at me and then you’ll know
Because I’ve fallen in love with you.....

शिकवा

हम बेवफा नहीं हैं, एक बार तो कहा होता,
ना हमको बुरा लगता, गर अपना कहा होता
अगर जान जाती तुम हालात कभी मेरे
ऐसा ना कहा होता , वैसा ना कहा होता
कुछ दर्द अगर दिल का, मेरे जो महसूस करती
इतना यकीं हैं मुझको, पत्थर ना कहा होता
बस इतनी शिकायत है, एक बार कहा तो होता....
एक बार कहा तो होता.....

जाने क्यों

दूर जाओ न इस तरह , की पास आ न सकूं
पास आओ न इस तरह , की दूर जा ना सकूं
भूल जाओ न इस तरह , की याद आ न सकूं
याद आओ न इस तरह , की भूला न सकूं
रोज मिलो न इस तरह , की जुदा हो न सकूं
और जुदा हो न इस तरह , की कभी मिल न सकूं
यूँ हंसाओ ना इस तरह , की कभी रो ना सकूं
और रुलाओ ना इस तरह , की कभी हंस ना सकूं
साथ बिताओ ना इस तरह , की अपना सा लगे
छोड़ जाओ जब मुझे , एक सपना सा लगे
तुझमे हर बात अब मुझे , नई नई सी लगे
बिन कहे हर बात , अब कही कही सी लगे
बात कुछ ऐसी कह जाओ , जो सुनी सुनी सी लगे
जितना सोचूं उस बात को , अनसुनी सी लगे
हो कर भी इस तरह से तू अपनी ,
फ़िर भी क्यों अजनबी सी लगे ,
गर है तू अजनबी , फ़िर क्यों मुझे तू अपनी सी लगे .

नासमझ

जो खामोश रहूँ मैं, तो इंकार ना समझना
जो कह दूँ जुबान से , तो इकरार ना समझना
है बारिश का पानी , ये आंसू नहीं है
जो बहते यूँ देखो , तो प्यार ना समझना
देख कर मेरी आंखों मैं , छाई उदासी
मुझे दर्द-ऐ-दिल का शिकार ना समझना
जो देखो मुझे यूँ , लड़खड़आते कभी तो
मुझे मय का यूँ तलबगार ना समझना
जो देखो कभी अपनी राहों मे बैठे
है तेरा मुझे इंतजार ना समझना
जो आऊं कभी तेरे दीदार को मैं
दिल है मेरा तुम बिन बेकरार ना समझना
ये माना की बरसों से जीता नहीं मैं
पर मतलब तुम इसका , मेरी हार ना समझना .

जिंदगी

ऐ दोस्त - ये जिन्दगी बड़ी बेवफा है , इससे कभी प्यार मत करना
कौन जाने कब साथ छोड़ जाए , इस पर कभी ऐतबार मत करना
जो करना है , वो आज ही कर ले इस जहाँ में
क्या पता कल कौन साथ छोड़ जाए ,इस जहाँ में
हर एक दिन तुझे जिन्दगी से और दूर ले जाएगा
वक्त जो निकल गया , तो तू कुछ ना कर पायेगा
हर एक साँस , जिन्दगी की प्यास और बढ़ाऐगी
पर जिन्दगी है , जो धीरे धीरे ख़त्म होती जायेगी
एक शाम जब तुझे , ये जिन्दगी ठुकरायेगी
तो रात के एक ख्वाब सा , ये दुनियाँ तुझे भूल जायेगी
फ़िर तेरे अपनों को भी , ना तेरी याद आएगी
जिन्दगी कहीं दूर खड़ी , तुझपे मुस्कराएगी...

आख़िर क्यों

हम अपनी भावनाओं को छिपाते क्यों हैं ?
हँसना आता है, पर हँसते नहीं
रोना आता है, पर रोते नहीं
कहना आता है, पर कहते नहीं
सच को स्वीकारते नहीं ।
मृत्यु आती है, पर मानते नहीं
रोज नया जन्म होता है, पर जीते नहीं
ईश्वर है पर मानते नहीं
दिल चाहता है पर दिमाग नहीं मानता
चाहते हुए भी मैं ख़ुद को किसी के सामने नहीं खोल पाता
आख़िर क्यों मैं अपनी भावनाओं को छुपाता हूँ॥
आख़िर क्यों ?
मैंने ये पंक्तियाँ कहीं पढ़ी थी याद नही कहाँ पर अच्छी लगी..

"हम तुम नदिया के दो तट हैं
जो शायद मिल न पाएंगे
लेकिन यूहीं हम हाथ पकड़
संग-संग चलते तो जायेंगे
मिल गए तो फिर बहना ही क्या
चलता पानी रुक जाएगा
बहने दो इसे ये आगे चल
कितनों की प्यास बुझायेगा
प्याले से सब कुछ पी कर गर
फिर आखिरी बूंद नही पाते
ऐसी भी क्या तृष्णा ऐसे
नही अपने मन को ललचाते
सोचो दीपक में तेल नही
पर भीगी सी बाती तो है
कितने तो यहाँ तनहा ही हैं
तेरा कोई साथी तो है
जब तुम्हे लगे है धूप कड़ी
सर पर मेरा आँचल होगा
जब प्यास से चलना मुश्किल हो
मेरे स्नेह का एक बादल होगा
धुआं बनने दो आँखों की नमी को
मुस्कुराने के खोजो बहाने
आसान बहुत है रूठ कर बैठना
चलो चले जिंदगी को मनाने ॥"
Remember someone is here for you always,
But you have to open your eyes to find her...

Anjali

याद


वो परी जो मीलों दूर है

जानता हूँ हर सूरत वो गैर है , फिर भी उसकी आरजू ज़रूर है
मिला अंजाम न कहानी को , बरबाद कर बैठा जवानी को

सीने से लगाये फिरता हूँ , यार की आखिरी निशानी को
वो न होती तो मैं कहाँ होता , ज़र्रा होता न आसमान होता

ऐ काश के जिंदगी बा -वफ़ा होती , तो ये मकाम कुछ जुदा होता
मैं रो देता हूँ इस ख़याल पर , वो जो मेरी होती तो क्या होता

उसके ग़म में खोये रहते हैं , खुली आंखों से सोये रहते हैं ,
गिरते हैं पलकों से आंसू ऐसे , की अपना दामन भिगोए रहते हैं

जब कभी ख़ुद को तनहा पाता हूँ , इक तस्वीर जेहन में बनाता हूँ
कर के बंद भीगी पलकों को , उसकी यादों में डूब जाता हूँ

ऐसा क्यों

ये जिन्दगी इतनी गमगीन क्यों हैं
मौत लगती इतनी हसीं क्यों है
लोग कहते हैं की , प्यार का दर्द होता है मीठा
तो इन आंखों से बहते आँसूं , इतने नमकीन क्यों है
हर रास्ता इतना अन्जान क्यों है
भटकी हर मंजिल से अपनी , पहचान क्यों है
ये सच है की वक्त भर देता है हर जख्म
पर रह जाते ये बाकि निशान क्यों है
मिलती नहीं खुशियाँ , धुंडने से भी अब
गम इस कदर मुझ पर मेहरबान क्यों है
बीच अपनों के रहता हूँ , अजनबी बन कर
गुम इस कदर अपनी पहचान क्यों है
जिन्दगी का सफर हो चाहे जितना हसीं
पर मंजिल आख़िर उसकी शमशान क्यों है ॥

मेरी बेबसी

उम्मीदों का एक आसमान
और हकीक़त की थोड़ी ज़मीन लिए फिरता हूँ
इन होंठों पर हँसी और आंखों में थोड़ी
नमी लिए फिरता हूँ
मौत भी कतराती है, पास आने से अपने
एक ठोकर पे अपनी, जिंदगी लिए फिरता हूँ
होंठ हिलते तो हैं, पर आवाज़ नहीं आती बाहर
खामोश सी एक ऐसी, बेबसी लिए फिरता हूँ
ये माना की तन्हा हूँ, मैं इस जहाँ में
पर साथ अपने ग़मों की महफिलें लिए फिरता हूँ
हर हँसता चेहरा, लगता है बेमानी सा अब
अपने चेहरे पर इतनी मायूसी लिए फिरता हूँ
याद रहते नहीं, अब तो जख्म भी अपने
बेख्याली की ऐसी, बेखुदी लिए फिरता हूँ
देख कर यूं खंजर, हांथों में मेरे
ऐ लोगों, समझना न कातिल मुझको
ये क्या बेबसी है मेरी,
अपने ही कत्ल की हसरत लिए
फिरता हूँ ।