जिन्दगी मे एक बार कभी
ये एहसास हो जाता है।
ना चाहते हुए भी अक्सर,
किसी से प्यार हो जाता है।
फ़िर हर लम्हा खूबसूरत,
हर पल खुशगवार हो जाता है।
दिल तो पागल होता है
हर तिनका संजो कर रखता है।
पर वक्त की आँधी और किस्मत का तूफान,
साहिल से पहले ही सब कुछ बहा ले जाता है
और किसी अधखिले फूल की तरह
पहला प्यार अक्सर अधूरा रह जाता है॥