ये वक्त भी अजीब है, कभी जिस चीज की इच्छा जगाता है,
वही ख़त्म कर देता है।
किसी का साथ देता है, तो किसी का साथ बीच मंझधार में ही छोड़ देता है॥
मैं जानता था वो मेरे लिए एक ख्वाब है, और ख्वाब कभी सच्चे नही होते।
पर मैं उसका आदी था, ख्वाबों में उसका साथ होना ही काफी था॥
मैंने पाई थी जो महक उसकी साँसों की, उसका एहसास अब नही होता।
अब किसी का क्या बनूँगा, जब उसी का ना बन सका।
मैं पी ही ना सका इतनी कि सब भुला के झूमूँ॥
पर ये भी सच है कि मुझे अब जीने का एहसास नही होता
क्योंकि ये वक्त भी अजीब है, कभी जिस चीज की इच्छा जगाता है,
वही ख़त्म कर देता है।