नसीब

जाने क्या हो गया है मेरी समझ को
की हर मौसम अजीब सा लगता है
किसी खुशी से खुशी नहीं मिलती
बस गम ही गम मिलता है
दिन बीत गए वो जब बुनता था सपने,
कि मिल जाए ये सारा जहाँ ।
अब कुछ भी ना मिले तो भी ठीक लगता है।
ये जिन्दगी ने किया मुझपे ये कैसा असर
बुरा हो या अच्छा अब केवल नसीब लगता है