तलाश

अंधेरों में है जिन्दगी, उजालों की तलाश है।
जिनको मैं सुलझा पाऊँ , उन सवालों की तलाश है।।
आँखों मे सपने भी हैं, राहों में अपने भी हैं।
फ़िर भी एक तलाश है, जाने कैसी ये आस है॥
पाने की चाहत रहे, जिसकी हर इन्सान को।
तलाश तो चलती रहेगी, अपनी उस पहचान की॥
जाने कब पहुँचेंगे हम, मंजिल की दहलीज़ पर।
कभी तो मेहरबाँ होगी, तक़दीर इस नाचीज़ पर॥

भेद

आँसुओं से भीगी-भीगी हैं पलकें, तू क्यों नहीं है समझती ये मेरी उदासी।
आज है खुशियाँ, कल ग़मों की है फाँसी॥
दिखता है चारों ओर अन्धेंरा, कब आएगा मेरे जीवन मे सबेरा।
कब निकलूंगा मैं इस दहशत से, ये दुनियाँ मुझे समझ नहीं आयी।
ये दुनियाँ है ग़मों का समंदर, नहीं जानता मैं क्या है किसके दिल के अन्दर।
कितना है किस्मत मे मेरी, मैं समझ ना पाया।
तुझसे ना मैंने दिल का कोई भेद छिपाया।
तू जाने है मेरे दिल का हर हाल,
क्या करूँ मैं, मुझे कुछ समझ ना आया॥
हँसाते भी तुम हो , रुलाते भी तुम हो l
जो रुठुं कभी मैं , तो मनाते भी तुम हो l
जो खांऊ मैं ठोकर , उठाते भी तुम हो l
यूँ दे कर हाथ अपना , छुड़ाते भी तुम हो l
दिखाते भी तुम हो , छुपाते भी तुम हो l
प्यार नहीं है मुझसे , ये जताते भी तुम हो l
पास बुलाते भी तुम हो , दूर जाते भी तुम हो l
यूँ नज़रें मिला के , नज़र चुराते भी तुम हो l
हक जताते भी तुम हो , दिल दुखाते भी तुम हो l
याद आते भी तुम हो , और भूल जाते भी तुम हो l
मेरी नींदों में तुम हो , मेरे ख्वाबों में तुम हो l
मेरी धड़कन में तुम हो , मेरी साँसों में तुम हो l
देखती हूँ जिधर ऐ जाने-जिगर ,
मुझे आते नज़र बस तुम ही तुम हो -- बस तुम ही तुम हो l
From :- Anjali Saxena
Did you ever fall in love?
But new she didn’t care.
Did you ever feel like crying?
But knew it would get you nowhere.

Did you ever look into her eyes?
And say a little prayer?
Did you ever look into her heart?
And wish that you were there.

Did you ever watch her dancing
With the lights turned way down low?
Did you ever whisper God I love her so,
But could never let her know?

So my friend don’t fall in love,
No matter what you do,
Just look at me and then you’ll know
Because I’ve fallen in love with you.....

शिकवा

हम बेवफा नहीं हैं, एक बार तो कहा होता,
ना हमको बुरा लगता, गर अपना कहा होता
अगर जान जाती तुम हालात कभी मेरे
ऐसा ना कहा होता , वैसा ना कहा होता
कुछ दर्द अगर दिल का, मेरे जो महसूस करती
इतना यकीं हैं मुझको, पत्थर ना कहा होता
बस इतनी शिकायत है, एक बार कहा तो होता....
एक बार कहा तो होता.....