ऐसा क्यों

ये जिन्दगी इतनी गमगीन क्यों हैं
मौत लगती इतनी हसीं क्यों है
लोग कहते हैं की , प्यार का दर्द होता है मीठा
तो इन आंखों से बहते आँसूं , इतने नमकीन क्यों है
हर रास्ता इतना अन्जान क्यों है
भटकी हर मंजिल से अपनी , पहचान क्यों है
ये सच है की वक्त भर देता है हर जख्म
पर रह जाते ये बाकि निशान क्यों है
मिलती नहीं खुशियाँ , धुंडने से भी अब
गम इस कदर मुझ पर मेहरबान क्यों है
बीच अपनों के रहता हूँ , अजनबी बन कर
गुम इस कदर अपनी पहचान क्यों है
जिन्दगी का सफर हो चाहे जितना हसीं
पर मंजिल आख़िर उसकी शमशान क्यों है ॥

मेरी बेबसी

उम्मीदों का एक आसमान
और हकीक़त की थोड़ी ज़मीन लिए फिरता हूँ
इन होंठों पर हँसी और आंखों में थोड़ी
नमी लिए फिरता हूँ
मौत भी कतराती है, पास आने से अपने
एक ठोकर पे अपनी, जिंदगी लिए फिरता हूँ
होंठ हिलते तो हैं, पर आवाज़ नहीं आती बाहर
खामोश सी एक ऐसी, बेबसी लिए फिरता हूँ
ये माना की तन्हा हूँ, मैं इस जहाँ में
पर साथ अपने ग़मों की महफिलें लिए फिरता हूँ
हर हँसता चेहरा, लगता है बेमानी सा अब
अपने चेहरे पर इतनी मायूसी लिए फिरता हूँ
याद रहते नहीं, अब तो जख्म भी अपने
बेख्याली की ऐसी, बेखुदी लिए फिरता हूँ
देख कर यूं खंजर, हांथों में मेरे
ऐ लोगों, समझना न कातिल मुझको
ये क्या बेबसी है मेरी,
अपने ही कत्ल की हसरत लिए
फिरता हूँ ।