उम्मीदों का एक आसमान
और हकीक़त की थोड़ी ज़मीन लिए फिरता हूँ
इन होंठों पर हँसी और आंखों में थोड़ी
नमी लिए फिरता हूँ
मौत भी कतराती है, पास आने से अपने
एक ठोकर पे अपनी, जिंदगी लिए फिरता हूँ
होंठ हिलते तो हैं, पर आवाज़ नहीं आती बाहर
खामोश सी एक ऐसी, बेबसी लिए फिरता हूँ
ये माना की तन्हा हूँ, मैं इस जहाँ में
पर साथ अपने ग़मों की महफिलें लिए फिरता हूँ
हर हँसता चेहरा, लगता है बेमानी सा अब
अपने चेहरे पर इतनी मायूसी लिए फिरता हूँ
याद रहते नहीं, अब तो जख्म भी अपने
बेख्याली की ऐसी, बेखुदी लिए फिरता हूँ
देख कर यूं खंजर, हांथों में मेरे
ऐ लोगों, समझना न कातिल मुझको
ये क्या बेबसी है मेरी,
अपने ही कत्ल की हसरत लिए
फिरता हूँ ।
No comments:
Post a Comment