"काश", ये दो अक्षर बना शब्द "काश" कितना उपयुक्त है न पूर्ण और अपूर्ण दोनों को प्रस्तुत करने के लिए,
कितने ही अधूरे सपनों का आधार होता है ये काश,
और साथ साथ जाने कितनी अतृप्त इच्छाओं पर एक विराम भी लगा देता है ये छोटा सा शब्द "काश",
बोझिल इंतजार भरी जिंदगी को विश्वास का संबल देता है ये काश,
"काश"...