कभी हंसी आती है कभी गम सताता है,
ये क्या है जो कुछ पल हंसाता है, कुछ पल रुलाता है.
महसूस तो सब करता हूँ, पर इंकार करता हूँ सबसे.
नहीं जता सकता सबसे कि मैं क्या चाहता हूँ.
कभी कभी खुद के वजूद पर भी सवाल खड़े कर जाता हूँ मैं.
वजह खोजता रहता हूँ हर पल जीने की एक,
कभी कभी समझ नहीं आता कि आखिर कर क्या रहा हूँ मैं.
टुकड़े टुकड़े हो कर रह गयी है जिंदगी अपनी,
जाने कितने हिस्सों में बँट कर चल रही है ये.
कुछ हिस्सा समय के दायरे में बंध कर ठहर गया है तो
कुछ समय के बहाव के साथ साथ सहमते सकुचाते आगे बढ़ रहा है,
चल रहा हूँ, आगे बढ़ रहा हूँ मैं.
अनजान मंजिल, अंतहीन सफर.
वैसे भी मंजिल कि जरुरत किसे है?
मंजिल तो अपनी भी वही है,
बस अभी मेरा वक़्त नहीं आया है...
काश
"काश", ये दो अक्षर बना शब्द "काश" कितना उपयुक्त है न पूर्ण और अपूर्ण दोनों को प्रस्तुत करने के लिए,
कितने ही अधूरे सपनों का आधार होता है ये काश,
और साथ साथ जाने कितनी अतृप्त इच्छाओं पर एक विराम भी लगा देता है ये छोटा सा शब्द "काश",
बोझिल इंतजार भरी जिंदगी को विश्वास का संबल देता है ये काश,
"काश"...
कितने ही अधूरे सपनों का आधार होता है ये काश,
और साथ साथ जाने कितनी अतृप्त इच्छाओं पर एक विराम भी लगा देता है ये छोटा सा शब्द "काश",
बोझिल इंतजार भरी जिंदगी को विश्वास का संबल देता है ये काश,
"काश"...
मेरी चाहत
दो तरफ़ा इश्क भले ही न बना हो सभी के लिए, पर एक तरफ़ा इश्क पर तो दुनियाँ जीती है .
Palaash aur Gulmohar
I love both but Palaash mujhe jyada apna sa lagta hai.
ye mujhe tab se pasand hai jab maine ese dekha bhi nahi tha.
Shayad 9-10 saal ka raha hounga jab pahli baar ye song suna tha school ki khidki se aawaz aa rahi thi,
“Jab jab mere ghar aana tum phool palash ke le aana tum”
us aawaz mai jane kya tha ki main kho gaya kahin apne aap mai, aur etni daant khayi miss ji se ki puchhiye mat, jab bhi ye song sunta tha sab bhul kar nazare khidki se bahar, ant mai unhone khidki ke paas baithna tak band karwa diya tha mera…
Pasand to bahut si hain par jo 5 sabse jyada pasand hain wo Meri bike, nadi ka kinara, pahadiyan & Palaash k phool & 5th nahi bataunga…
luck by chance ye charon cheeje mujhe Dindori mai mil gayi, meri bike nadi ka kinara pahadi & Palaash ka phool…
yaad hi nahi ki kitni shaamen maine Nadi k kinare Palaash k ped k niche baith 5ve ko miss karte hue bita di…
abhi gaya tha kuch din pahle main dindori to gaya tha apne purane dost se milne nadi k kinare aur waisa hi paya use.
आज अरसे बाद देखा मैंने पलाश को,
कुछ महका महका सा लगा पलाश,
फ़िर लगा नहीं ये तो बहका बहका सा है।
वनों उपवनों में आज भी जिन्दा है पलाश,
स्वयं सुलगता और धधकता आज भी वैसा ही है पलाश
अपनों में बेगाना सा खड़ा, आज भी अकेला है पलाश॥
अपने अंतस में एक पलाश को महसूस करता हूँ मैं…
शहरों में तो नहीं दीखता है ये अब ज्यादातर पर आज भी मेरा ये दोस्त जंगलों और पहाड़ों में बहुतायत से मिलते है... !

अकेला व्यक्ति
जो व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता, वह किसी के साथ भी नही रह सकता ॥
जो अकेले रहने में समर्थ नही, वह हमेशा दूसरो पर आश्रित रहता है ॥
अकेले रहने की क्षमता ही प्रेम करने की क्षमता होती है ॥
यह विरोधाभाषी जरूर है, पर ऐसा है नही ॥
जो अकेले रहने की क्षमता रखते हैं ,
उनमें दूसरो से प्रेम करने की क्षमता अधिक होती है ॥

दर्द
एक दर्द को ठीक करने के लिए
तलाश है एक नए जख्म की,
न मंजिल का पता न पतवार हाथ में,
साहिल भी कहीं पीछे छुट चूका है...
ये शांत समंदर सी जिंदगी खलने लगी है अब,
बेहतर है कोई तूफ़ान ही आ जाये जिंदगी में,
कुछ नया तो होगा या डूब जायेंगे या पार हो जायेंगे...

My Friend
I wrote it for you, Ek friend k ghar mai baith kar dusre friend k liye...
I hope you like it-
Being there with friend for friend is the only thing a friend can do,
& That's the biggest friend "meal"
We'll be friends 4ever-you promised me that
& You'll always be beside me-on that I can bet
I'll always be there for you
Whenever & in whatever you do
So you can just relax & lay back
Cause you know you're in my "best friends track"
Now let me say what I mean my friend,
I don't know what I meant to you, A stranger, A friend or A Good Friend
But you'll be always my special Friend
The friend whom I can say every thing, my every emotions
which I hide in my Heart
&
Now it's time to shut down mine mind
cause if I keep on like this-it will be too long though…

मुलाकात
मजा क्या था जिन्दगी मे, तेरी मुलाकात से पहले
मैं तुम्हीं को ढूंढ़ता था, इस जिन्दगी से जैसे.
दर दर भटक रहा था, तूफ़ान मे किश्ती जैसे.
यूँ तो जहाँ में लाखों, पर कोई न तेरे जैसा.
मुझे कौन पूछता था, तेरी मुलाकात से पहले.
कि खुदा तक जुदा था, तेरी बंदगी से पहले...
"अनजान"

धार के पार
जानता हूँ
जिन्दगी के पार क्या है,
जानता, इस धार के
उस पार क्या है
किन्तु
क्या इस धार से मुँह
मोड़ लूँ मैं, छोड़ दूँ मैं.
सुन रहा इस पार भी संगीत
लहरों का
बनती और बिगड़ती चीख़ उठतीं हैं
बनना और बिखर जाना ही तक़दीर उनकी है
धार के उस पार जो संगीत निरंतर है,
कभी मनमोहन तो कभी तांडव सा लगता है...
उन्मुक्त फिरना चाहता हूँ
इस धरा पर मैं
इस पार के जो पार है
उससे ही मिलना है
इस मझधार मे
मैं अपनी नाव खेना चाहता हूँ
कि देख लूँ ये धार आखिर
हैं कहाँ जाती
सब भूल कर
इस पार या उस पार कि बाँतें
इस जिन्दगी से मुक्त होना चाहता हूँ मैं.....
खार
समन्दर तो समन्दर है सब ले लेता है,
अच्छा बुरा, कभी मना नहीं करता,
पर बदले मे देता क्या है सिर्फ खार,
खार जो हमारे पास भी है,
जिसे हम आँसु कहते है...
अच्छा बुरा, कभी मना नहीं करता,
पर बदले मे देता क्या है सिर्फ खार,
खार जो हमारे पास भी है,
जिसे हम आँसु कहते है...
अधूरे ख्वाब
हर रात कि तरह ये रात भी आँखों में ही कट गयी,
कुछ अधूरे ख्वाब जो बुने तो पूरा होने के लिए गए थे,
वक़्त से टकरा कर टूट गए थे, उन ख्वाबों की सिसकियाँ,
आज भी मेरे कानों में गूँजती हैं,
कहतें है जागती आँखों से देखे गए ख्वाब जरूर पूरे होते हैं.
क्योंकि वो सोच-समझ कर देखे गए होतें हैं.
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही
इसका भी एक कडुआ सच है-
जागती आँखों से देखे गए सपने जब टूटतें हैं,
तो किर्च-किर्च हो कर हमारी रूह में ह्रदय मे
अन्दर तक चुभ जातें हैं,
जिनकी टीस ताजिंदगी नहीं जाती,

Subscribe to:
Posts (Atom)