धार के पार


जानता हूँ
जिन्दगी के पार क्या है,
जानता, इस धार के
उस पार क्या है
किन्तु
क्या इस धार से मुँह
मोड़ लूँ मैं, छोड़ दूँ मैं.
सुन रहा इस पार भी संगीत
लहरों का
बनती और बिगड़ती चीख़ उठतीं हैं
बनना और बिखर जाना ही तक़दीर उनकी है
धार के उस पार जो संगीत निरंतर है,
कभी मनमोहन तो कभी तांडव सा लगता है...
उन्मुक्त फिरना चाहता हूँ
इस धरा पर मैं
इस पार के जो पार है
उससे ही मिलना है
इस मझधार मे
मैं अपनी नाव खेना चाहता हूँ
कि देख लूँ ये धार आखिर
हैं कहाँ जाती
सब भूल कर
इस पार या उस पार कि बाँतें
इस जिन्दगी से मुक्त होना चाहता हूँ मैं..... 

No comments: