कभी हंसी आती है कभी गम सताता है,
ये क्या है जो कुछ पल हंसाता है, कुछ पल रुलाता है.
महसूस तो सब करता हूँ, पर इंकार करता हूँ सबसे.
नहीं जता सकता सबसे कि मैं क्या चाहता हूँ.
कभी कभी खुद के वजूद पर भी सवाल खड़े कर जाता हूँ मैं.
वजह खोजता रहता हूँ हर पल जीने की एक,
कभी कभी समझ नहीं आता कि आखिर कर क्या रहा हूँ मैं.
टुकड़े टुकड़े हो कर रह गयी है जिंदगी अपनी,
जाने कितने हिस्सों में बँट कर चल रही है ये.
कुछ हिस्सा समय के दायरे में बंध कर ठहर गया है तो
कुछ समय के बहाव के साथ साथ सहमते सकुचाते आगे बढ़ रहा है,
चल रहा हूँ, आगे बढ़ रहा हूँ मैं.
अनजान मंजिल, अंतहीन सफर.
वैसे भी मंजिल कि जरुरत किसे है?
मंजिल तो अपनी भी वही है,
बस अभी मेरा वक़्त नहीं आया है...