भेद

आँसुओं से भीगी-भीगी हैं पलकें, तू क्यों नहीं है समझती ये मेरी उदासी।
आज है खुशियाँ, कल ग़मों की है फाँसी॥
दिखता है चारों ओर अन्धेंरा, कब आएगा मेरे जीवन मे सबेरा।
कब निकलूंगा मैं इस दहशत से, ये दुनियाँ मुझे समझ नहीं आयी।
ये दुनियाँ है ग़मों का समंदर, नहीं जानता मैं क्या है किसके दिल के अन्दर।
कितना है किस्मत मे मेरी, मैं समझ ना पाया।
तुझसे ना मैंने दिल का कोई भेद छिपाया।
तू जाने है मेरे दिल का हर हाल,
क्या करूँ मैं, मुझे कुछ समझ ना आया॥

No comments: