जिंदगी

ऐ दोस्त - ये जिन्दगी बड़ी बेवफा है , इससे कभी प्यार मत करना
कौन जाने कब साथ छोड़ जाए , इस पर कभी ऐतबार मत करना
जो करना है , वो आज ही कर ले इस जहाँ में
क्या पता कल कौन साथ छोड़ जाए ,इस जहाँ में
हर एक दिन तुझे जिन्दगी से और दूर ले जाएगा
वक्त जो निकल गया , तो तू कुछ ना कर पायेगा
हर एक साँस , जिन्दगी की प्यास और बढ़ाऐगी
पर जिन्दगी है , जो धीरे धीरे ख़त्म होती जायेगी
एक शाम जब तुझे , ये जिन्दगी ठुकरायेगी
तो रात के एक ख्वाब सा , ये दुनियाँ तुझे भूल जायेगी
फ़िर तेरे अपनों को भी , ना तेरी याद आएगी
जिन्दगी कहीं दूर खड़ी , तुझपे मुस्कराएगी...

No comments: