जो खामोश रहूँ मैं, तो इंकार ना समझना
जो कह दूँ जुबान से , तो इकरार ना समझना
है बारिश का पानी , ये आंसू नहीं है
जो बहते यूँ देखो , तो प्यार ना समझना
देख कर मेरी आंखों मैं , छाई उदासी
मुझे दर्द-ऐ-दिल का शिकार ना समझना
जो देखो मुझे यूँ , लड़खड़आते कभी तो
मुझे मय का यूँ तलबगार ना समझना
जो देखो कभी अपनी राहों मे बैठे
है तेरा मुझे इंतजार ना समझना
जो आऊं कभी तेरे दीदार को मैं
दिल है मेरा तुम बिन बेकरार ना समझना
ये माना की बरसों से जीता नहीं मैं
पर मतलब तुम इसका , मेरी हार ना समझना .
No comments:
Post a Comment