धार के पार


जानता हूँ
जिन्दगी के पार क्या है,
जानता, इस धार के
उस पार क्या है
किन्तु
क्या इस धार से मुँह
मोड़ लूँ मैं, छोड़ दूँ मैं.
सुन रहा इस पार भी संगीत
लहरों का
बनती और बिगड़ती चीख़ उठतीं हैं
बनना और बिखर जाना ही तक़दीर उनकी है
धार के उस पार जो संगीत निरंतर है,
कभी मनमोहन तो कभी तांडव सा लगता है...
उन्मुक्त फिरना चाहता हूँ
इस धरा पर मैं
इस पार के जो पार है
उससे ही मिलना है
इस मझधार मे
मैं अपनी नाव खेना चाहता हूँ
कि देख लूँ ये धार आखिर
हैं कहाँ जाती
सब भूल कर
इस पार या उस पार कि बाँतें
इस जिन्दगी से मुक्त होना चाहता हूँ मैं..... 

खार

समन्दर तो समन्दर है सब ले लेता है,
अच्छा बुरा, कभी मना नहीं करता,
पर बदले मे देता क्या है सिर्फ खार,
खार जो हमारे पास भी है,
जिसे हम आँसु कहते है...

अधूरे ख्वाब

हर रात कि तरह ये रात भी आँखों में ही कट गयी,
कुछ अधूरे ख्वाब जो बुने तो पूरा होने के लिए गए थे,
वक़्त से टकरा कर टूट गए थे, उन ख्वाबों की सिसकियाँ,
आज भी मेरे कानों में गूँजती हैं,
कहतें है जागती आँखों से देखे गए ख्वाब जरूर पूरे होते हैं.
क्योंकि वो सोच-समझ कर देखे गए होतें हैं.
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही
इसका भी एक कडुआ सच है-
जागती आँखों से देखे गए सपने जब टूटतें हैं,
तो किर्च-किर्च हो कर हमारी रूह में ह्रदय मे
अन्दर तक चुभ जातें हैं,
जिनकी टीस ताजिंदगी नहीं जाती,

अकेले हम

बहुत अकेला महसूस कर रहा हूँ यहाँ,
इससे अच्छा तो मैं उन जंगलों मे था,
कम से कम वहां अपना कहने को मेरे पास जंगल नदी पहाड़ियां आदि तो थी,
उनसे अच्छा साथी शायद अब मुझे कभी न मिलेगा...

आज़ादी

आज़ादी - इस शब्द के बहुत से मायने है...आजाद होने का मतलब है की सरकार में हम लोग है, प्रशाशन में हम लोग है, देश के सर्वोच्च पदों पर हम लोग है, मीडिया सिर्फ हमारी बात करता है, देश के सभी लोग देश के विकास के लिए सोचते है.................पर शायद कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है की हम आज़ाद नहीं है...

A Selfish

I wanna touch
I wanna feel this Life again
You think I'm Selfish
It hurt me a lot to say
but Yes I wanna be Selfish again
I feel close
but I'm so far away
I hate trying to talk to you
you never reply, anyway
Why am I spending so much time worrying?
because I love you?
because I hate you?
you're not worth it (anymore)
I wish I could disappear, leave your life;
disappear from your sight; you would like that, huh

So I want to ask you a Question,
how do you cure love-sickness?
am I lovesick?

Why do I want you to hurt
and love you at the same time?

Can you tell me?
because it hurts.
is this what you meant?

I'm scared to be with you
because I don't want to admit
that I still love you

I love you more than I wanted to
But you know I'll get tired of you
That's why I wanna leave, isn't it?
Guess I'm just a selfish person...

मिलना और बिछड़ना

यहाँ लोग रोज मिलतें हैं, रोज बिछड़तें,
उनके मिलने या बिछड़ने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता
पर उनमें से कुछ ऐसे भी होतें हैं जिनके
मिलने के बाद हममे कुछ ना कुछ बदलाव आ ही जाता है,
जिनका पता हमें वक़्त के साथ चलता है कि हम बदल गए हैं
वो वक़्त जो कभी किसी का सगा नहीं रहा
आज इसका तो कल किसी और का...

आखिरी साँस

आखिरी साँस तो तुमने ली थी मगर
जिंदगी मेरी रुक गई थी उस वक्त,
चिता जल रही थी तुम्हारी मग़र
जल मैं रहा था,
साथ मेरे, मेरे ख्वाब थे और वो भविष्य था-
जो तुम्हारे साथ होने पर हो सकता था।
तुम रहती हो अब भी मेरे साथ,
आसमान में छाए बादलों की तरह
और जब कभी मैं उदास होता हूँ,
तो तुम्हारी याद मेरी पीठ थप- थपाकर कहती है-
मैं हूँ न तुम्हारे साथ, तुम्हे यूँ ही न छोड़ जाऊँगी ॥

रात के अँधेरे

रातों के घने अँधेरे मे डूबी ये अँधेरी राहें,
इन राहों के साथ चलते चलते भटक गया हूँ मन्जिल से अपनी
मन्जिल तो आज भी तू ही है ऐ मौत,
की खोल दे अब सारे राज़ अपनी संगदिली के.

सपने और आँसूं

सपने और आँसूं दोनों साथ साथ भी रहते हैं और जुदा भी॥
सपने जब टूटते हैं तो आँसू जन्म लेतें हैं
व
जब आँसू थमते हैं तो एक नए सपने का जन्म होता है॥
जहाँ सपनों का घर होता है, वही आँसू का भी होता है।
सपने आँखों मे रहते हैं, आँसू भी वहीँ रहते हैं।
आँखों के समंदर में सपने और आँसू साथ ही रहते है।
दोनों ही दुःख, विफलता, भावुकता और सफलता मे उत्पन्न होते हैं॥
पीड़ा ना हो तो आँसूं ना होगा,
पीड़ा ना हो तो कोई बड़ा स्वप्न भी ना होगा।
आँसूं ना हो तो स्वप्न भी ना होगा।
और स्वप्न ना हो तो सफलता और विफलता के आँसू भी ना होंगे॥
स्वप्न हमें आगे बदने कि प्रेरणा देते हैं
और आँसू,
आँसूं उन सपनों को पूरा करने कि ताकत...