बहुत अकेला महसूस कर रहा हूँ यहाँ,
इससे अच्छा तो मैं उन जंगलों मे था,
कम से कम वहां अपना कहने को मेरे पास जंगल नदी पहाड़ियां आदि तो थी,
उनसे अच्छा साथी शायद अब मुझे कभी न मिलेगा...
जिन्दगी और उम्र के साफ पन्ने पर वक्त जाने कब क्या लिख दे मैं नहीं जानता.... इसका फैसला तो वक्त ही करता है..... जानता हूँ तो बस ये कि वक्त का लिखा मिटाए नहीं मिटता.... शशांक...........................यादें बड़ी हठीली होतीं हैं । कलाई पकड़ कर जाने कहाँ कहाँ खींच ले जातीं हैं ......
No comments:
Post a Comment