मेरी बेबसी

उम्मीदों का एक आसमान
और हकीक़त की थोड़ी ज़मीन लिए फिरता हूँ
इन होंठों पर हँसी और आंखों में थोड़ी
नमी लिए फिरता हूँ
मौत भी कतराती है, पास आने से अपने
एक ठोकर पे अपनी, जिंदगी लिए फिरता हूँ
होंठ हिलते तो हैं, पर आवाज़ नहीं आती बाहर
खामोश सी एक ऐसी, बेबसी लिए फिरता हूँ
ये माना की तन्हा हूँ, मैं इस जहाँ में
पर साथ अपने ग़मों की महफिलें लिए फिरता हूँ
हर हँसता चेहरा, लगता है बेमानी सा अब
अपने चेहरे पर इतनी मायूसी लिए फिरता हूँ
याद रहते नहीं, अब तो जख्म भी अपने
बेख्याली की ऐसी, बेखुदी लिए फिरता हूँ
देख कर यूं खंजर, हांथों में मेरे
ऐ लोगों, समझना न कातिल मुझको
ये क्या बेबसी है मेरी,
अपने ही कत्ल की हसरत लिए
फिरता हूँ ।

याद

जब सर्द ये रातें होती हैं, मेरा दिल तनहा हो जाता है
तब नीर भरी मेरी आँखों से, एक अश्क की धारा बहती है
सुनता जा ऐ जाने वाले, मेरी धड़कन फ़िर क्या कहती है
साँसे यूं मेरी थम जाती हैं, जैसे दुनियाँ कहीं रुक जाती है
पल पल हर पल वो तेरी नज़र, मुझको कितना तडपाती है
तेरे बिन अब , न बीते दिन है, हम अश्क को पी पी जीतें हैं
तेरी याद में खोये रहते हैं, हम भीड़ मैं तनहा चलते हैं
महफ़िल से किनारा कर के हम, तेरा नाम पुकारा करतें हैं
तुझको भी मेरी याद आती है, दिल तेरा भी यूं ही धड़काती है
सच बोल मेरे दिल के मालिक, क्या नींद तुझे आ जाती है
तुझसे अच्छी तेरी यादें है, जो पल पल मेरा पीछा करती है
तुम आओगे तुम आओगे, मुझसे सदा ये कहती है ……………।

अनजान

दीवाना

हम रात को उठ उठ कर , जिनकी याद मे रोते हैं
दीदार को उनके हम , दीवानों सा फिरते हैं
वो महफ़िल मे अपनों से , बेगानों सा मिलते हैं
इस दुनियाँ में दीवाने कुछ , हम जैसे भी होते हैं
जो गम में हँसते हैं , और खुशियों में रोते हैं
हम पास होकर भी , क्यों दूर से लगते हैं
वो दूर हो कर भी , क्यों पास झलकतें हैं
जब याद वो मुझे आती है , एक आह सी दिल में उठती है
एक आह सी दिल में उठती है ……………….

साथ

यूँ तो जिन्दगी में चलते चलते बहुत लोग , हमें मिलते हैं
कुछ मिल के बिछड्ते हैं , कुछ साथ-साथ चलते हैं
कुछ साथ - साथ चल के भी , साथ न होते हैं
कुछ साथ साथ चलते-चलते रास्ते बदल लेते हैं
पर इस मतलबी दुनियाँ में, कुछ लोग यूँ भी होते हैं
जो हो के भी जुदा जुदा से , हम कदम से लगते हैं
पर ऐसे गुल की खुशबुओं की , हम क्या गुजारिश करें
जो दूसरो की गुलशनों की पनाह में खिलते हैं
ता-उम्र साथ पाने वाले , खुशनसीब और होतें हैं
जो साथ साथ हँसते और साथ साथ रोते हैं
अपनी तो जिन्दगी में ही लिखी जुदाई है
कल तलक जो अपनी थी , आज वो पराई है
पर इस पराये -पन में भी , एक अपना सा एहसास है
तू चाहे जितनी भी दूर जा , पर मेरे दिल के तू पास है
नाम से तेरे जुड़ी , मेरी हर एक साँस है
भूल सकूं तुझे , ये मेरे बस की बात नहीं
वादा नहीं कर सकता , की भूल जाऊंगा मैं तुझे
इस जनम में न सही , तुझे अगले जनम में पाऊंगा
ये मेरा वादा है , इसे हर जनम निभाऊंगा....

शराब

मुझसे पूछों यारों , क्या है शराब
जिन्दगी अगर दर्द है , तो दवा है शराब
जिन्दगी अगर रब है , तो दुआ है शराब
कौन कहता है , ये चीज है ख़राब
पीने मैं रखो बस थोड़ा हिसाब
जिन्दगी के हर दर्द को मिटाती है शराब
ग़मों को घटाती, तो खुशियों को बढाती है शराब
ऐ बुरा कहने वालों ,
तुम्हें कहाँ पीनी आती है शराब
न जाने कितने ख्वाब दिखाती है शराब
अमीरी गरीबी का फर्क मिटाती है शराब
दोनों को साथ बैठ कर पीना सिखाती है शराब
सच्चाई का आइना दिखाती है शराब
तुम्ही तो कहते हो ऐ दुनिया वालों —
की सच होता है कड़वा
इसीलिए तो कड़वी लगती है शराब
इसीलिए तो कड़वी लगती है शराब …………...
अनजान

क्षितिज

और कितनी अग्नि-परीक्षाओं से गुजरना होगा मुझे
या कि समाप्त हो जाएगा - अस्तित्व ही मेरा
सरे अरमान क्या रह जायेंगे धरे ?
धूली-धूसरित हो जायेंगे क्या सपने सुहाने
देखे थे जो मैंने एक एक कर के
वैसे तो प्रकृति पर वश किसका चलता है
पर सपने देखना तो गुनाह नहीं
अन्यों कि तरह देखे थे-- मैंने भी
पाता क्या था चूर हो जायेंगे मनसूबे सब
रह जाऊंगा मैं हाथों पे धरे हाथ
फ़िर कोसूंगा अपने कार्य -कलापों को
जिसे सुलझाने मे करी ना मैंने जल्दी
नियति के आगे विवश हैं सभी
यह बात मगर भूल जाते हैं सभी अक्सर
बेहतर है समेट लें अनावश्यक चाहतों को
छोड़ दे सब उस नियंता कि मर्जी पर
चलती नहीं किसी की दुनियाँ मे बार बार
भूल जाते हैं सभी, क्यों कर बातें ये राज की
झूठी लालसाओं के प्रति भागना अच्छा नहीं होता
कहीं इसी भाग- दौड़ के चक्कर मे कहीं
"क्षितिज" ना बन जाए हर चाहतें अपनी॥

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदगी एक खुली किताब है
न खुशबु न फूलों की बहार है।

सोचता कुछ हूँ, होता कुछ है
जिन्दगी एक क्रूर मजाक है।
चैन की साँस जब भी लेनी चाही मैंने
दुश्मन की तरह सदा परेशानी पाई मैंने।
जिन्दगी एक उजड़ा चमन है,
ये जिन्दगी के कुछ अनमोल अंग हैं।
ज़माने की ठोकर खा कर बिखर गया हूँ मैं,
कोशिश लाख करने पर भी नहीं संभल पाया हूँ मैं।
लोग कहतें हैं कि जिन्दगी एक जुआखाना है,
हार-जीत का एक आशियाना है।
इसमे सदा हारता रहा हूँ मैं,
किनारा जितना पकड़ना चाहा,
समंदर जैसी गहराई मे,
डूबता रहा हूँ मैं॥

जिन्दगी

ना जाने कब, पंछी बन उड़ जाता है बचपन
फ़िर आती है तन्हाई, रोता है अकेला मन
खो जाती है रोशनी, छाने लगते हैं अंधियारे
हो जाते हैं खामोश, वो भी जो लगते हैं प्यारे
होता है दिल मे दर्द, क्यों होती हैं आँखे सर्द
बन जाती है कातिल जिन्दगी , जाने क्यों बेदर्द
सूख जाता है प्यार का दरिया , रह जाती हैं यादें
छूट जाते हैं अपने भी, और टूट भी जाते हैं वादें
मिट जाती है तस्वीर , धुंधले हो जाते हैं चेहरे
ऊपर से इसमे झूठी मर्यादाओं के पहरे
आख़िर क्यों जिन्दगी इतना सताती है, इतना रुलाती है
इतने पर भी क्यों, अपने ही दामन मे सुलाती है
नहीं मिलता सुकून, कभी लगता जिन्दगी बेजार है
कभी तो कह दे ऐ जिन्दगी --"तुझे मुझसे प्यार है" ॥

छ्ल

हर सफर के बाद भी मंजिल नहीं है,
क्यों लगता है आज साहिल नहीं है ।
चुभती है आँखों मे सपनों कि परछाईयाँ
जब धुंधली सी हो जाती हैं सच्चाईयाँ
किस पर करूँ भरोसा, कैसे हो ऐतबार,
देती है जिन्दगी धोखे क्यों बार बार,
आँखों मे समन्दर है, दिल मे है प्यास
टुटा है सब कुछ , टूटी सी है आस
कोई मकसद नहीं, साँसें फ़िर भी चल रही हैं
जिंदा हूँ मैं कह कर, ये भी मुझे छ्ल रहीं हैं ॥

विस्तार

देखा है मैंने लेते हुए विस्तार अपनी आकाँक्षाओं को
और फ़िर दर्पण के चेहरेपर छाई कुछ मुरझाई,
उन इच्छाओं की भंगिमाओं को ।
नेह से उपजे ये मोह के बन्धन और फ़िर बिछोह
इन्ही इच्छाओं ने आदि से आज तक थका डाला मुझे
प्यासा मरुस्थल सा बना डाला मुझको
किंतु मैं बना रहा मूक और बधिर
सुख के मोती धुंड सकने मे अक्षम
मन मे छिपाये घोर तिमिर।
अब परिणामों के दुखों से हो विचलित,
सोचता हूँ क्या करूँ ?
हर क्षणों की इच्छा से बहा करूँ ?
वो कौन सा प्रयास करूँ --
कि चूर कर हर इच्छा कि शिला
कि ना बन सके ये
मोह श्रृंखला
और फ़िर ना प्राप्त हो परिणाम का दुःख....!!
अनजान