दरकन

अकेले होने पर भी दो चीजें साथ होती हैं,
एक तन्हाई और दूसरी आप की यादें,
अच्छी हों या बुरी पर यादें और तन्हाई सदा साथ निभाती हैं॥
अब तो यादें ही जिंदगी का संबल है,
सच कहूँ तो जिंदगी एक हकीक़त है और मौत भी,

इसलिए जिंदा भी हूँ मैं।

अब तो नींद भी ना आती है मुझे,
क्योंकि नहीं देखना चाहता अब मैं कोई और सपना,
क्योंकि जानता हूँ मैं, न सह पाउँगा अब और दरकना॥

No comments: