फ़ैसला

जब भी कोई फ़ैसला लेना चाहता हूँ,
बड़ी कशमकश में होता हूँ ।
सोचता हूँ कि हम दूसरों के बारे में फ़ैसला कितनी जल्दी ले लेतें हैं।
फ़िर अपने लिए फैसले लेने में हम क्यों हिचकतें हैं।
मेरे दूसरों के बारे में लिए गए फैसले ज्यादातर सही थे,
परन्तु ख़ुद के लिए किए गए फैसलों में से 60% तक ग़लत साबित हुए ॥
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इतनी दूर जंगलों और पहाड़ियों के बीच
नदी के किनारे एक छोटे से जिले में आने का फ़ैसला लूँगा जिसका कि मेरे
जानने वालों में से किसी ने भी इससे पहले नाम नही सुना,
पर परिस्थितियाँ इतनी तेजी से कब इतनी बदल गईं मैं समझ ही न पाया,
और अपनों से इतनी दूर जाने का फ़ैसला कर लिया कि वापसी आसान न रहे ।
मुझे मौत का डर नहीं लगता, मुझे तो जिंदगी से डर लगता है।
हर पल अपने आप से लड़ते हुए पल पल जीना कितना भयानक एहसास देता है,
अपनों के बीच अकेले रहने से अच्छा था कि मैं यहाँ आ गया,
अब मैं यहाँ अकेले होते हुए अकेला ही रहता हूँ।

No comments: