मैंने ये पंक्तियाँ कहीं पढ़ी थी याद नही कहाँ पर अच्छी लगी..
"हम तुम नदिया के दो तट हैं
जो शायद मिल न पाएंगे
लेकिन यूहीं हम हाथ पकड़
संग-संग चलते तो जायेंगे
मिल गए तो फिर बहना ही क्या
चलता पानी रुक जाएगा
बहने दो इसे ये आगे चल
कितनों की प्यास बुझायेगा
प्याले से सब कुछ पी कर गर
फिर आखिरी बूंद नही पाते
ऐसी भी क्या तृष्णा ऐसे
नही अपने मन को ललचाते
सोचो दीपक में तेल नही
पर भीगी सी बाती तो है
कितने तो यहाँ तनहा ही हैं
तेरा कोई साथी तो है
जब तुम्हे लगे है धूप कड़ी
सर पर मेरा आँचल होगा
जब प्यास से चलना मुश्किल हो
मेरे स्नेह का एक बादल होगा
धुआं बनने दो आँखों की नमी को
मुस्कुराने के खोजो बहाने
आसान बहुत है रूठ कर बैठना
चलो चले जिंदगी को मनाने ॥"
Remember someone is here for you always,
But you have to open your eyes to find her...
Anjali
No comments:
Post a Comment