ऐ जिंदगी

तुझको ऐ जिंदगी किस तरह से सवारूँ मैं,
चल तू ही बता दे मुझे अब किस नाम से पुकारूँ मैं ।
तमन्ना उसे खो कर कुछ बाकि न रही,
सोचा हूँ अब किस के लिए तुझको ऐ जिंदगी सवारूँ मैं ।
जब भी उठेगा दर्द तेरे दिल में मेरे लिए,
रोएगी तू ज़ार-ज़ार देख के हालत मेरी ॥
मेरी जिंदगी दर्द से हो कर गुजर आई है,
ख़ुद ही अपने गम पर मुझे अब हँसी आती है ।
ऐसे तो जिंदगी सभी जी लेते हैं,
एक हम ही हैं जो न तो जी सके और न ही मर ।
जिंदगी देख तुझे हम कितना प्यार करते हैं,
मौत की अन्तिम हिचकी तक तेरा इंतजार करते हैं ॥

यादें

जब यादें जीना मुश्किल कर दें ,
और यादों से पीछा न छुडा सको
तो बेहतर है , उन्हें जीने का सहारा बना लो ,
कम से कम जिंदगी से कुछ दर्द तो कम हो जाएगा ,
जिंदगी में कुछ चैन तो मिलेगा ,
बची जिंदगी काटने का एक रास्ता तो मिलेगा ॥

तेरी याद

क्यों लगती हो , तुम इतनी दूर
क्यों आती नही तू पास मेरे
एक पल जो न देखूं तुझे
मन मेरा हो जाए उदास
तुझे भूल न मैं सकता
याद करती तुझे हर साँस
बिन तेरे अब दिल लगता नही
जहाँ देखू , तू है दिखती वहीँ
तेरी याद जब भी है आती
कितना है मुझे तडपाती
हो जहाँ पे भी तू , आ चली आ
दिल रास्ता है देखे तेरा
तेरे बिन न मैं जी पाऊंगा
तेरी याद मे मैं मर जाऊंगा ॥

इरादे

अब कैसे कहूँ मैं, अपनी जिंदगी के हादसों के बारे मे,
अब तो अपने साए से ही डर जाता हूँ मैं ॥
मंजिल खो गई मेरी, मंजिल के पास पहुँच कर,
अब क्या बताऊँ कैसे मेरे इरादे बदल गए,
कब वक्त के साँचे में ढल गया, कुछ पता न चला ॥
अब तो न जीने की चाहत बची, न मरने की हसरत,
रुक गई है जिंदगी मेरी ऐसे , जैसे मर गया हूँ मैं ॥
अब न तो सपनों में जागेंगे हम, न किसी से नज़रें मिलायेंगे,
बस उनकी यादों से कह दे कोई, न आयें पीछे-पीछे ॥
अच्छा सबक मिला है हमें, बस चला जाऊंगा मैं सब छोड़ कर ॥


उसका नाम

तंग हो कर फासलों से, लगा लिए मैंने अपनी जुबान पर ताला
मगर ख्याल दिल से उनका, मैंने खोने ना दिया
उनकी याद भी आती है मुझे आँसू बन कर
पर कसम ने उनकी हमें , कभी रोने ना दिया
आंखो में भरते रहे, मेरे ख्वाबों के मोती
वक्त के थपेडों ने मुझे, हार पिरोने ना दिया
सपनों में सज़ा कर रखा है, मैंने उसका नाम
ये बात और है की यादों ने हमें सोने ना दिया

मौन

दिल को यूँ रुलाओगे कभी सोचा ना था मैंने
खाली खाली सा है घर, सूनी सी हो गई है जिन्दगी
तड़पता है दिल तेरी सुनने को आवाजें
जीवन बन जाए मौन ऐसा तो ना चाहा कभी
बन जाएगा ये जीवन प्रश्न, ऐसा कभी सोचा ना था

आस

गालों पर आँसूं लिए आँख हँसती है
जिन्दगी की रवानी कहाँ खो गई है
एक कसक रह गई छांव की आस मे
दर्द होता नहीं अब किसी चोट का
जो दवा थी वो ख़ुद अब जहर बन गई

इन्तजार

मेरी एक हाँ के लिए उसने चार साल इन्तजार किया और हाँ कह देने के बाद
मुझे जिंदगी भर का इन्तजार थमा के वो चली गई और मैं कुछ भी न कर सका,
मेरे आज भी ये समझ मे नही आता कि कोई ऐसे ही कैसे जा सकता है
ऐसा मेरे ही साथ क्यों हुआ॥
जब लगा सब ठीक हो रहा है तो जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतर गई ॥
कभी कभी केवल दिल ही नही टूटता है,
साथ मे जिंदगी भी बिखर जाती है।

एहसास

फूलों की चाहत में मैंने, काँटों का दामन छोड़ दिया॥
उस वक्त ये एहसास न था, फूल साथ छोड़ जाते हैं ॥
काँटें तो फ़िर भी दुःख ही देतें हैं,
फूल तो जिंदगी का एहसास दिला देतें हैं ॥
जिन्हें फूल समझ कर अपनाया जिंदगी में अपनी
वो काँटों की लम्बी कतार बना कर चले गए ॥
काँटों का स्पर्श तो केवल खून बहाता है,
फूल तो दिल में घाव लगा जातें हैं ॥
पर एहसास फूलों का ही याद रहता है,
क्योंकि दो पल महक कर ही ये,
जिंदगी को बदल जातें हैं ॥