उसका नाम

तंग हो कर फासलों से, लगा लिए मैंने अपनी जुबान पर ताला
मगर ख्याल दिल से उनका, मैंने खोने ना दिया
उनकी याद भी आती है मुझे आँसू बन कर
पर कसम ने उनकी हमें , कभी रोने ना दिया
आंखो में भरते रहे, मेरे ख्वाबों के मोती
वक्त के थपेडों ने मुझे, हार पिरोने ना दिया
सपनों में सज़ा कर रखा है, मैंने उसका नाम
ये बात और है की यादों ने हमें सोने ना दिया

मौन

दिल को यूँ रुलाओगे कभी सोचा ना था मैंने
खाली खाली सा है घर, सूनी सी हो गई है जिन्दगी
तड़पता है दिल तेरी सुनने को आवाजें
जीवन बन जाए मौन ऐसा तो ना चाहा कभी
बन जाएगा ये जीवन प्रश्न, ऐसा कभी सोचा ना था

आस

गालों पर आँसूं लिए आँख हँसती है
जिन्दगी की रवानी कहाँ खो गई है
एक कसक रह गई छांव की आस मे
दर्द होता नहीं अब किसी चोट का
जो दवा थी वो ख़ुद अब जहर बन गई

इन्तजार

मेरी एक हाँ के लिए उसने चार साल इन्तजार किया और हाँ कह देने के बाद
मुझे जिंदगी भर का इन्तजार थमा के वो चली गई और मैं कुछ भी न कर सका,
मेरे आज भी ये समझ मे नही आता कि कोई ऐसे ही कैसे जा सकता है
ऐसा मेरे ही साथ क्यों हुआ॥
जब लगा सब ठीक हो रहा है तो जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतर गई ॥
कभी कभी केवल दिल ही नही टूटता है,
साथ मे जिंदगी भी बिखर जाती है।

एहसास

फूलों की चाहत में मैंने, काँटों का दामन छोड़ दिया॥
उस वक्त ये एहसास न था, फूल साथ छोड़ जाते हैं ॥
काँटें तो फ़िर भी दुःख ही देतें हैं,
फूल तो जिंदगी का एहसास दिला देतें हैं ॥
जिन्हें फूल समझ कर अपनाया जिंदगी में अपनी
वो काँटों की लम्बी कतार बना कर चले गए ॥
काँटों का स्पर्श तो केवल खून बहाता है,
फूल तो दिल में घाव लगा जातें हैं ॥
पर एहसास फूलों का ही याद रहता है,
क्योंकि दो पल महक कर ही ये,
जिंदगी को बदल जातें हैं ॥

अस्तित्व

जब ख़ुद को ख़ुद की धड़कन सुनाई ना दे ,
दूर दूर तक कोई मंजिल ना दिखाई दे ,
शोर मे गुम हो जाए अपनी ही आवाज़ ,
सुलगती रहे अस्तित्व की चिंता ,
तब समझो खत्म ये जिंदगानी है ।
पर
वक्त से आगे जाने की, मैंने मन मे ठानी है।
मेरा चेहरा दर्पण है यारों, ख़ुद को मुझमे देखोगे तुम।
मेरी भी तुम जैसी ही सूनी जिंदगानी है।
ये सूनापन दूर भगाने की, ख्वाहिश अब मेरे मन मे है
फर्क नहीं पड़ता काँटों से, काँटों की अदा पुरानी है।
इन काँटों में अपनी राहें, मुझको आज बनानी है।
है सफर ये मेरा तन्हा पर, तन्हाई दूर भागनी है।
कैसे कदम हटा लूँ पीछे, राहें बेशक अनजानी है।

तुमसे मिल के

तुमसे मिल के हो गया मुझे फिर जिन्दगी से प्यार,
अब बीच राह मे छोड़ कर तुम मत जाना यार॥
बिन तेरे अब मैं जी न पाऊँगा,
पहले ही बहुत टूट चुका हूँ मैं,
अब तुम्हारा साथ मिला है तो
आज हर गम को भूल रहा हूँ मैं॥
अब और न सह पाऊंगा मैं,
गर तू चली गई तो खाक बन जाऊंगा मैं॥

जिंदगी

कभी एहसास तो कभी तमन्नाओं से भरी है
कभी तन्हा तो कभी रिश्तों के समन्दर सी लगती है
चाहता हूँ जीना मैं अपने ही अंदाज मे
जिन्दगी क्या है, ना समझो इसे
हर मोड़ पर एक नया मोड़ देती है जिन्दगी
मुझमे हर पल एक नया जोश भरती है जिन्दगी
काँटा बन कर फूलों सी, लगती है जिन्दगी
जो चुभ जाए अगर ये, तो हंस के भूला देना
हर वक्त नई नई सी लगती है जिन्दगी॥

मेरा वादा

क्यों जानते हुए भी तू , अजनबी सा लगता है
हर बात तेरी जुबान पे आ कर , रुकी रुकी सी लगती है
जितना सोचती हूँ तुझे , तू एक पहेली सा लगता है
लोगों की इस भीड़ मे , बहुत अकेला सा लगता है
जानती हूँ प्यार मुझसे , तू बहुत है करता
पर जाने क्यों , इस प्यार के यकीं से तू डरता है
अपने दिल से हर तरह के , डर को तू निकल दे
जिन्दगी बस प्यार से है , बस प्यार दे और प्यार ले
ये मेरा वादा है , तेरा हाथ ना छोडून्गी मैं
दुनियाँ छोड़ दूंगीं लेकिन , साथ ना छोडून्गी मैं.......

क्यों

कोई जरुरी नहीं की हम पास हों
जो जरुरी है वो ये , की हम साथ हों
क्या फर्क पड़ता है , जो नहीं होती हैं हमारी मुलाकातें
फर्क इस बात से पड़ता है की -
दिल में आज भी एक-दुसरे की याद है की नहीं
आज दूर हैं ये सोच कर , हम क्यों रोएँ
कल साथ थे , ये सोच कर क्यों न खुश होये
टूट गए वो सारे , जो थे देखे सपने
सपने वो बेगाने थे , थे कहाँ वो अपने
इन टूटे सपनों को फ़िर से ,
उम्मीदों की नई जमीं पर क्यों न रोपें ,
और भी हैं अपने , इस जहाँ में
क्यों न उनकी खुशियों में खुश होयें
क्यों रखें इस बात का हिसाब
की हमने क्या खोया और क्या पाया
जो साथ है वो है अपना
जो चला गया वो तो था पराया
क्यों न सोचें , आज से है नई शुरुआत
जो बीत गई , वो तो थी कल की बात
मुस्कराते हुए कर इस आज का आगाज़