साथ

यूँ तो जिन्दगी में चलते चलते बहुत लोग , हमें मिलते हैं
कुछ मिल के बिछड्ते हैं , कुछ साथ-साथ चलते हैं
कुछ साथ - साथ चल के भी , साथ न होते हैं
कुछ साथ साथ चलते-चलते रास्ते बदल लेते हैं
पर इस मतलबी दुनियाँ में, कुछ लोग यूँ भी होते हैं
जो हो के भी जुदा जुदा से , हम कदम से लगते हैं
पर ऐसे गुल की खुशबुओं की , हम क्या गुजारिश करें
जो दूसरो की गुलशनों की पनाह में खिलते हैं
ता-उम्र साथ पाने वाले , खुशनसीब और होतें हैं
जो साथ साथ हँसते और साथ साथ रोते हैं
अपनी तो जिन्दगी में ही लिखी जुदाई है
कल तलक जो अपनी थी , आज वो पराई है
पर इस पराये -पन में भी , एक अपना सा एहसास है
तू चाहे जितनी भी दूर जा , पर मेरे दिल के तू पास है
नाम से तेरे जुड़ी , मेरी हर एक साँस है
भूल सकूं तुझे , ये मेरे बस की बात नहीं
वादा नहीं कर सकता , की भूल जाऊंगा मैं तुझे
इस जनम में न सही , तुझे अगले जनम में पाऊंगा
ये मेरा वादा है , इसे हर जनम निभाऊंगा....

शराब

मुझसे पूछों यारों , क्या है शराब
जिन्दगी अगर दर्द है , तो दवा है शराब
जिन्दगी अगर रब है , तो दुआ है शराब
कौन कहता है , ये चीज है ख़राब
पीने मैं रखो बस थोड़ा हिसाब
जिन्दगी के हर दर्द को मिटाती है शराब
ग़मों को घटाती, तो खुशियों को बढाती है शराब
ऐ बुरा कहने वालों ,
तुम्हें कहाँ पीनी आती है शराब
न जाने कितने ख्वाब दिखाती है शराब
अमीरी गरीबी का फर्क मिटाती है शराब
दोनों को साथ बैठ कर पीना सिखाती है शराब
सच्चाई का आइना दिखाती है शराब
तुम्ही तो कहते हो ऐ दुनिया वालों —
की सच होता है कड़वा
इसीलिए तो कड़वी लगती है शराब
इसीलिए तो कड़वी लगती है शराब …………...
अनजान

क्षितिज

और कितनी अग्नि-परीक्षाओं से गुजरना होगा मुझे
या कि समाप्त हो जाएगा - अस्तित्व ही मेरा
सरे अरमान क्या रह जायेंगे धरे ?
धूली-धूसरित हो जायेंगे क्या सपने सुहाने
देखे थे जो मैंने एक एक कर के
वैसे तो प्रकृति पर वश किसका चलता है
पर सपने देखना तो गुनाह नहीं
अन्यों कि तरह देखे थे-- मैंने भी
पाता क्या था चूर हो जायेंगे मनसूबे सब
रह जाऊंगा मैं हाथों पे धरे हाथ
फ़िर कोसूंगा अपने कार्य -कलापों को
जिसे सुलझाने मे करी ना मैंने जल्दी
नियति के आगे विवश हैं सभी
यह बात मगर भूल जाते हैं सभी अक्सर
बेहतर है समेट लें अनावश्यक चाहतों को
छोड़ दे सब उस नियंता कि मर्जी पर
चलती नहीं किसी की दुनियाँ मे बार बार
भूल जाते हैं सभी, क्यों कर बातें ये राज की
झूठी लालसाओं के प्रति भागना अच्छा नहीं होता
कहीं इसी भाग- दौड़ के चक्कर मे कहीं
"क्षितिज" ना बन जाए हर चाहतें अपनी॥

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदगी एक खुली किताब है
न खुशबु न फूलों की बहार है।

सोचता कुछ हूँ, होता कुछ है
जिन्दगी एक क्रूर मजाक है।
चैन की साँस जब भी लेनी चाही मैंने
दुश्मन की तरह सदा परेशानी पाई मैंने।
जिन्दगी एक उजड़ा चमन है,
ये जिन्दगी के कुछ अनमोल अंग हैं।
ज़माने की ठोकर खा कर बिखर गया हूँ मैं,
कोशिश लाख करने पर भी नहीं संभल पाया हूँ मैं।
लोग कहतें हैं कि जिन्दगी एक जुआखाना है,
हार-जीत का एक आशियाना है।
इसमे सदा हारता रहा हूँ मैं,
किनारा जितना पकड़ना चाहा,
समंदर जैसी गहराई मे,
डूबता रहा हूँ मैं॥

जिन्दगी

ना जाने कब, पंछी बन उड़ जाता है बचपन
फ़िर आती है तन्हाई, रोता है अकेला मन
खो जाती है रोशनी, छाने लगते हैं अंधियारे
हो जाते हैं खामोश, वो भी जो लगते हैं प्यारे
होता है दिल मे दर्द, क्यों होती हैं आँखे सर्द
बन जाती है कातिल जिन्दगी , जाने क्यों बेदर्द
सूख जाता है प्यार का दरिया , रह जाती हैं यादें
छूट जाते हैं अपने भी, और टूट भी जाते हैं वादें
मिट जाती है तस्वीर , धुंधले हो जाते हैं चेहरे
ऊपर से इसमे झूठी मर्यादाओं के पहरे
आख़िर क्यों जिन्दगी इतना सताती है, इतना रुलाती है
इतने पर भी क्यों, अपने ही दामन मे सुलाती है
नहीं मिलता सुकून, कभी लगता जिन्दगी बेजार है
कभी तो कह दे ऐ जिन्दगी --"तुझे मुझसे प्यार है" ॥

छ्ल

हर सफर के बाद भी मंजिल नहीं है,
क्यों लगता है आज साहिल नहीं है ।
चुभती है आँखों मे सपनों कि परछाईयाँ
जब धुंधली सी हो जाती हैं सच्चाईयाँ
किस पर करूँ भरोसा, कैसे हो ऐतबार,
देती है जिन्दगी धोखे क्यों बार बार,
आँखों मे समन्दर है, दिल मे है प्यास
टुटा है सब कुछ , टूटी सी है आस
कोई मकसद नहीं, साँसें फ़िर भी चल रही हैं
जिंदा हूँ मैं कह कर, ये भी मुझे छ्ल रहीं हैं ॥

विस्तार

देखा है मैंने लेते हुए विस्तार अपनी आकाँक्षाओं को
और फ़िर दर्पण के चेहरेपर छाई कुछ मुरझाई,
उन इच्छाओं की भंगिमाओं को ।
नेह से उपजे ये मोह के बन्धन और फ़िर बिछोह
इन्ही इच्छाओं ने आदि से आज तक थका डाला मुझे
प्यासा मरुस्थल सा बना डाला मुझको
किंतु मैं बना रहा मूक और बधिर
सुख के मोती धुंड सकने मे अक्षम
मन मे छिपाये घोर तिमिर।
अब परिणामों के दुखों से हो विचलित,
सोचता हूँ क्या करूँ ?
हर क्षणों की इच्छा से बहा करूँ ?
वो कौन सा प्रयास करूँ --
कि चूर कर हर इच्छा कि शिला
कि ना बन सके ये
मोह श्रृंखला
और फ़िर ना प्राप्त हो परिणाम का दुःख....!!
अनजान

महक

कभी कभी ऐसा क्यों लगता है कि
जैसे तुम अनजान हो मुझसे
मैं दूर खड़ा सोचता हूँ --
जहाँ तुम हो वहाँ तक पहुंचूं
छू ना सकूँगा तुमको, किंतु जहाँ तुम खड़ी हो
वहाँ कि धरती की मिट्टी उठा लूँ जरा सी
और तुम्हारी महक को भर लूँ साँसों में
कि फ़िर तुम जाओ कहीं भी
तुम्हारी महक रहे मेरे आस - पास
हवाओं के बवंडर में तुम्हारी खुशबु फैली रहे ॥

पहला प्यार

जिन्दगी मे एक बार कभी
ये एहसास हो जाता है।
ना चाहते हुए भी अक्सर,
किसी से प्यार हो जाता है।
फ़िर हर लम्हा खूबसूरत,
हर पल खुशगवार हो जाता है।
दिल तो पागल होता है
हर तिनका संजो कर रखता है।
पर वक्त की आँधी और किस्मत का तूफान,
साहिल से पहले ही सब कुछ बहा ले जाता है
और किसी अधखिले फूल की तरह
पहला प्यार अक्सर अधूरा रह जाता है॥

चाहत

तू ही मेरा इश्क है, और इबादत है
तू ही मेरे जीने की चाहत है
इन होंठों की तू मुस्कराहट है
मौत के सन्नाटे को चीरती हुई
जिन्दगी से भरी एक आहट है तू
तुझे भूल पाना है मुश्किल बहुत
तुझे याद करने की आदत है मुझे
वो मीठी सी भोली सी तेरी नज़र
मुझ पर कर गई जादू सा असर
होश हैं मेरे गुम, मैं हूँ बेखबर
जाने जिन्दगी जा रही है किधर
पूछूँगा खुदा से, मिले वो अगर
इश्क मे होता है, ये कैसा असर
मर कर भी है इन्सान, हो जाता अमर
सारी दुनिया को रहती है उसकी ख़बर
सारी दुनिया से है, वो हो जाता बेखबर
सोचता हूँ क्या होगा, जाने उस पहर
जिन्दगी मे मुझे न मिली तू अगर...

:'अनजान'