विस्तार

देखा है मैंने लेते हुए विस्तार अपनी आकाँक्षाओं को
और फ़िर दर्पण के चेहरेपर छाई कुछ मुरझाई,
उन इच्छाओं की भंगिमाओं को ।
नेह से उपजे ये मोह के बन्धन और फ़िर बिछोह
इन्ही इच्छाओं ने आदि से आज तक थका डाला मुझे
प्यासा मरुस्थल सा बना डाला मुझको
किंतु मैं बना रहा मूक और बधिर
सुख के मोती धुंड सकने मे अक्षम
मन मे छिपाये घोर तिमिर।
अब परिणामों के दुखों से हो विचलित,
सोचता हूँ क्या करूँ ?
हर क्षणों की इच्छा से बहा करूँ ?
वो कौन सा प्रयास करूँ --
कि चूर कर हर इच्छा कि शिला
कि ना बन सके ये
मोह श्रृंखला
और फ़िर ना प्राप्त हो परिणाम का दुःख....!!
अनजान

महक

कभी कभी ऐसा क्यों लगता है कि
जैसे तुम अनजान हो मुझसे
मैं दूर खड़ा सोचता हूँ --
जहाँ तुम हो वहाँ तक पहुंचूं
छू ना सकूँगा तुमको, किंतु जहाँ तुम खड़ी हो
वहाँ कि धरती की मिट्टी उठा लूँ जरा सी
और तुम्हारी महक को भर लूँ साँसों में
कि फ़िर तुम जाओ कहीं भी
तुम्हारी महक रहे मेरे आस - पास
हवाओं के बवंडर में तुम्हारी खुशबु फैली रहे ॥

पहला प्यार

जिन्दगी मे एक बार कभी
ये एहसास हो जाता है।
ना चाहते हुए भी अक्सर,
किसी से प्यार हो जाता है।
फ़िर हर लम्हा खूबसूरत,
हर पल खुशगवार हो जाता है।
दिल तो पागल होता है
हर तिनका संजो कर रखता है।
पर वक्त की आँधी और किस्मत का तूफान,
साहिल से पहले ही सब कुछ बहा ले जाता है
और किसी अधखिले फूल की तरह
पहला प्यार अक्सर अधूरा रह जाता है॥

चाहत

तू ही मेरा इश्क है, और इबादत है
तू ही मेरे जीने की चाहत है
इन होंठों की तू मुस्कराहट है
मौत के सन्नाटे को चीरती हुई
जिन्दगी से भरी एक आहट है तू
तुझे भूल पाना है मुश्किल बहुत
तुझे याद करने की आदत है मुझे
वो मीठी सी भोली सी तेरी नज़र
मुझ पर कर गई जादू सा असर
होश हैं मेरे गुम, मैं हूँ बेखबर
जाने जिन्दगी जा रही है किधर
पूछूँगा खुदा से, मिले वो अगर
इश्क मे होता है, ये कैसा असर
मर कर भी है इन्सान, हो जाता अमर
सारी दुनिया को रहती है उसकी ख़बर
सारी दुनिया से है, वो हो जाता बेखबर
सोचता हूँ क्या होगा, जाने उस पहर
जिन्दगी मे मुझे न मिली तू अगर...

:'अनजान'