ये वक्त भी अजीब है, कभी जिस चीज की इच्छा जगाता है,
वही ख़त्म कर देता है।
किसी का साथ देता है, तो किसी का साथ बीच मंझधार में ही छोड़ देता है॥
मैं जानता था वो मेरे लिए एक ख्वाब है, और ख्वाब कभी सच्चे नही होते।
पर मैं उसका आदी था, ख्वाबों में उसका साथ होना ही काफी था॥
मैंने पाई थी जो महक उसकी साँसों की, उसका एहसास अब नही होता।
अब किसी का क्या बनूँगा, जब उसी का ना बन सका।
मैं पी ही ना सका इतनी कि सब भुला के झूमूँ॥
पर ये भी सच है कि मुझे अब जीने का एहसास नही होता
क्योंकि ये वक्त भी अजीब है, कभी जिस चीज की इच्छा जगाता है,
वही ख़त्म कर देता है।
मंजिल
डर गया जो ठोकरों से किस तरह चल पायेगा,
कैसे राही तुझको मंजिल का पता मिल पायेगा॥
दूर थे तो खुबसूरत थे यही मंजर मगर,
क्या ख़बर थी पास होकर दर्द ही दिल पायेगा॥
जब भी मिलतें हैं वो गम का देतें हैं तोहफा मुझे,
दर्द के धागों से दिल का जख्म क्या सिल पायेगा॥
"अनजान"

दरकन
अकेले होने पर भी दो चीजें साथ होती हैं,
एक तन्हाई और दूसरी आप की यादें,
अच्छी हों या बुरी पर यादें और तन्हाई सदा साथ निभाती हैं॥
अब तो यादें ही जिंदगी का संबल है,
सच कहूँ तो जिंदगी एक हकीक़त है और मौत भी,
इसलिए जिंदा भी हूँ मैं।
अब तो नींद भी ना आती है मुझे,
क्योंकि नहीं देखना चाहता अब मैं कोई और सपना,
क्योंकि जानता हूँ मैं, न सह पाउँगा अब और दरकना॥

अकेलापन
आज अरसे बाद देखा मैंने पलाश को,
कुछ महका महका सा लगा पलाश,
फ़िर लगा नहीं ये तो बहका बहका सा है।
वनों उपवनों में आज भी जिन्दा है पलाश,
स्वयं सुलगता और धधकता आज भी वैसा ही है पलाश
अपनों में बेगाना सा खड़ा, आज भी अकेला है पलाश॥
कुछ महका महका सा लगा पलाश,
फ़िर लगा नहीं ये तो बहका बहका सा है।
वनों उपवनों में आज भी जिन्दा है पलाश,
स्वयं सुलगता और धधकता आज भी वैसा ही है पलाश
अपनों में बेगाना सा खड़ा, आज भी अकेला है पलाश॥
फ़ैसला
जब भी कोई फ़ैसला लेना चाहता हूँ,
बड़ी कशमकश में होता हूँ ।
सोचता हूँ कि हम दूसरों के बारे में फ़ैसला कितनी जल्दी ले लेतें हैं।
फ़िर अपने लिए फैसले लेने में हम क्यों हिचकतें हैं।
मेरे दूसरों के बारे में लिए गए फैसले ज्यादातर सही थे,
परन्तु ख़ुद के लिए किए गए फैसलों में से 60% तक ग़लत साबित हुए ॥
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इतनी दूर जंगलों और पहाड़ियों के बीच
नदी के किनारे एक छोटे से जिले में आने का फ़ैसला लूँगा जिसका कि मेरे
जानने वालों में से किसी ने भी इससे पहले नाम नही सुना,
पर परिस्थितियाँ इतनी तेजी से कब इतनी बदल गईं मैं समझ ही न पाया,
और अपनों से इतनी दूर जाने का फ़ैसला कर लिया कि वापसी आसान न रहे ।
मुझे मौत का डर नहीं लगता, मुझे तो जिंदगी से डर लगता है।
हर पल अपने आप से लड़ते हुए पल पल जीना कितना भयानक एहसास देता है,
अपनों के बीच अकेले रहने से अच्छा था कि मैं यहाँ आ गया,
अब मैं यहाँ अकेले होते हुए अकेला ही रहता हूँ।

अलविदा
लौट कर हम घर जो वापस आ गए।
दर्द की दहलीज़ से टकरा गए॥
भीड़ में तनहाइयों के आ गए।
मुझको मेरा दायरा समझा गए॥
लो गिले - शिकवे की सरहद भी गई।
अब ताल्लुक फैसले तक आ गए॥
एक निशानी रख के कह दें अलविदा, ऐ जिन्दगी।
मोड़ पे शायद हम ऐसे आ गए ॥

खुशी
झूठी राहत के झोंकें भी सच्चे लगते हैं ,
खुश होने की कोई एक वजह मिल जाती है।
मैं खुश होता हूँ तो अब भी जिन्दा हूँ लगता है,
सपने काते गए सूत के समान अच्छे लगते हैं।
टपक रहे सिर का दर्द भी तब ख़त्म जाता है,
जब खुश होने की कोई एक वजह मिल जाती है॥
खुश होने की कोई एक वजह मिल जाती है।
मैं खुश होता हूँ तो अब भी जिन्दा हूँ लगता है,
सपने काते गए सूत के समान अच्छे लगते हैं।
टपक रहे सिर का दर्द भी तब ख़त्म जाता है,
जब खुश होने की कोई एक वजह मिल जाती है॥
WHAT WENT WRONG
I'm here in my room alone
Thinking of you and what went wrong.
I had given everything you ever wanted,
I've gave you the attentions you needed.
What went wrong?
When all I did was love you...
What went wrong?
When I followed the every word you have told.
Did you come just to hurt me?
From the beginning, I have felt how much you have loved me..
Then all of a sudden you've changed
And told me to forget you then.
What went wrong?
When I keep on understanding everything
Just to make all things work
But still not enough you complies.
Many questions unanswered
And many answers untold.
I don't know what’d I do,
For you to tell me to forget you.

ऐ जिंदगी
तुझको ऐ जिंदगी किस तरह से सवारूँ मैं,
चल तू ही बता दे मुझे अब किस नाम से पुकारूँ मैं ।
तमन्ना उसे खो कर कुछ बाकि न रही,
सोचा हूँ अब किस के लिए तुझको ऐ जिंदगी सवारूँ मैं ।
जब भी उठेगा दर्द तेरे दिल में मेरे लिए,
रोएगी तू ज़ार-ज़ार देख के हालत मेरी ॥

Subscribe to:
Posts (Atom)