मेरा वादा

क्यों जानते हुए भी तू , अजनबी सा लगता है
हर बात तेरी जुबान पे आ कर , रुकी रुकी सी लगती है
जितना सोचती हूँ तुझे , तू एक पहेली सा लगता है
लोगों की इस भीड़ मे , बहुत अकेला सा लगता है
जानती हूँ प्यार मुझसे , तू बहुत है करता
पर जाने क्यों , इस प्यार के यकीं से तू डरता है
अपने दिल से हर तरह के , डर को तू निकल दे
जिन्दगी बस प्यार से है , बस प्यार दे और प्यार ले
ये मेरा वादा है , तेरा हाथ ना छोडून्गी मैं
दुनियाँ छोड़ दूंगीं लेकिन , साथ ना छोडून्गी मैं.......

क्यों

कोई जरुरी नहीं की हम पास हों
जो जरुरी है वो ये , की हम साथ हों
क्या फर्क पड़ता है , जो नहीं होती हैं हमारी मुलाकातें
फर्क इस बात से पड़ता है की -
दिल में आज भी एक-दुसरे की याद है की नहीं
आज दूर हैं ये सोच कर , हम क्यों रोएँ
कल साथ थे , ये सोच कर क्यों न खुश होये
टूट गए वो सारे , जो थे देखे सपने
सपने वो बेगाने थे , थे कहाँ वो अपने
इन टूटे सपनों को फ़िर से ,
उम्मीदों की नई जमीं पर क्यों न रोपें ,
और भी हैं अपने , इस जहाँ में
क्यों न उनकी खुशियों में खुश होयें
क्यों रखें इस बात का हिसाब
की हमने क्या खोया और क्या पाया
जो साथ है वो है अपना
जो चला गया वो तो था पराया
क्यों न सोचें , आज से है नई शुरुआत
जो बीत गई , वो तो थी कल की बात
मुस्कराते हुए कर इस आज का आगाज़

तलाश

अंधेरों में है जिन्दगी, उजालों की तलाश है।
जिनको मैं सुलझा पाऊँ , उन सवालों की तलाश है।।
आँखों मे सपने भी हैं, राहों में अपने भी हैं।
फ़िर भी एक तलाश है, जाने कैसी ये आस है॥
पाने की चाहत रहे, जिसकी हर इन्सान को।
तलाश तो चलती रहेगी, अपनी उस पहचान की॥
जाने कब पहुँचेंगे हम, मंजिल की दहलीज़ पर।
कभी तो मेहरबाँ होगी, तक़दीर इस नाचीज़ पर॥

भेद

आँसुओं से भीगी-भीगी हैं पलकें, तू क्यों नहीं है समझती ये मेरी उदासी।
आज है खुशियाँ, कल ग़मों की है फाँसी॥
दिखता है चारों ओर अन्धेंरा, कब आएगा मेरे जीवन मे सबेरा।
कब निकलूंगा मैं इस दहशत से, ये दुनियाँ मुझे समझ नहीं आयी।
ये दुनियाँ है ग़मों का समंदर, नहीं जानता मैं क्या है किसके दिल के अन्दर।
कितना है किस्मत मे मेरी, मैं समझ ना पाया।
तुझसे ना मैंने दिल का कोई भेद छिपाया।
तू जाने है मेरे दिल का हर हाल,
क्या करूँ मैं, मुझे कुछ समझ ना आया॥
हँसाते भी तुम हो , रुलाते भी तुम हो l
जो रुठुं कभी मैं , तो मनाते भी तुम हो l
जो खांऊ मैं ठोकर , उठाते भी तुम हो l
यूँ दे कर हाथ अपना , छुड़ाते भी तुम हो l
दिखाते भी तुम हो , छुपाते भी तुम हो l
प्यार नहीं है मुझसे , ये जताते भी तुम हो l
पास बुलाते भी तुम हो , दूर जाते भी तुम हो l
यूँ नज़रें मिला के , नज़र चुराते भी तुम हो l
हक जताते भी तुम हो , दिल दुखाते भी तुम हो l
याद आते भी तुम हो , और भूल जाते भी तुम हो l
मेरी नींदों में तुम हो , मेरे ख्वाबों में तुम हो l
मेरी धड़कन में तुम हो , मेरी साँसों में तुम हो l
देखती हूँ जिधर ऐ जाने-जिगर ,
मुझे आते नज़र बस तुम ही तुम हो -- बस तुम ही तुम हो l
From :- Anjali Saxena
Did you ever fall in love?
But new she didn’t care.
Did you ever feel like crying?
But knew it would get you nowhere.

Did you ever look into her eyes?
And say a little prayer?
Did you ever look into her heart?
And wish that you were there.

Did you ever watch her dancing
With the lights turned way down low?
Did you ever whisper God I love her so,
But could never let her know?

So my friend don’t fall in love,
No matter what you do,
Just look at me and then you’ll know
Because I’ve fallen in love with you.....

शिकवा

हम बेवफा नहीं हैं, एक बार तो कहा होता,
ना हमको बुरा लगता, गर अपना कहा होता
अगर जान जाती तुम हालात कभी मेरे
ऐसा ना कहा होता , वैसा ना कहा होता
कुछ दर्द अगर दिल का, मेरे जो महसूस करती
इतना यकीं हैं मुझको, पत्थर ना कहा होता
बस इतनी शिकायत है, एक बार कहा तो होता....
एक बार कहा तो होता.....

जाने क्यों

दूर जाओ न इस तरह , की पास आ न सकूं
पास आओ न इस तरह , की दूर जा ना सकूं
भूल जाओ न इस तरह , की याद आ न सकूं
याद आओ न इस तरह , की भूला न सकूं
रोज मिलो न इस तरह , की जुदा हो न सकूं
और जुदा हो न इस तरह , की कभी मिल न सकूं
यूँ हंसाओ ना इस तरह , की कभी रो ना सकूं
और रुलाओ ना इस तरह , की कभी हंस ना सकूं
साथ बिताओ ना इस तरह , की अपना सा लगे
छोड़ जाओ जब मुझे , एक सपना सा लगे
तुझमे हर बात अब मुझे , नई नई सी लगे
बिन कहे हर बात , अब कही कही सी लगे
बात कुछ ऐसी कह जाओ , जो सुनी सुनी सी लगे
जितना सोचूं उस बात को , अनसुनी सी लगे
हो कर भी इस तरह से तू अपनी ,
फ़िर भी क्यों अजनबी सी लगे ,
गर है तू अजनबी , फ़िर क्यों मुझे तू अपनी सी लगे .

नासमझ

जो खामोश रहूँ मैं, तो इंकार ना समझना
जो कह दूँ जुबान से , तो इकरार ना समझना
है बारिश का पानी , ये आंसू नहीं है
जो बहते यूँ देखो , तो प्यार ना समझना
देख कर मेरी आंखों मैं , छाई उदासी
मुझे दर्द-ऐ-दिल का शिकार ना समझना
जो देखो मुझे यूँ , लड़खड़आते कभी तो
मुझे मय का यूँ तलबगार ना समझना
जो देखो कभी अपनी राहों मे बैठे
है तेरा मुझे इंतजार ना समझना
जो आऊं कभी तेरे दीदार को मैं
दिल है मेरा तुम बिन बेकरार ना समझना
ये माना की बरसों से जीता नहीं मैं
पर मतलब तुम इसका , मेरी हार ना समझना .

जिंदगी

ऐ दोस्त - ये जिन्दगी बड़ी बेवफा है , इससे कभी प्यार मत करना
कौन जाने कब साथ छोड़ जाए , इस पर कभी ऐतबार मत करना
जो करना है , वो आज ही कर ले इस जहाँ में
क्या पता कल कौन साथ छोड़ जाए ,इस जहाँ में
हर एक दिन तुझे जिन्दगी से और दूर ले जाएगा
वक्त जो निकल गया , तो तू कुछ ना कर पायेगा
हर एक साँस , जिन्दगी की प्यास और बढ़ाऐगी
पर जिन्दगी है , जो धीरे धीरे ख़त्म होती जायेगी
एक शाम जब तुझे , ये जिन्दगी ठुकरायेगी
तो रात के एक ख्वाब सा , ये दुनियाँ तुझे भूल जायेगी
फ़िर तेरे अपनों को भी , ना तेरी याद आएगी
जिन्दगी कहीं दूर खड़ी , तुझपे मुस्कराएगी...